अबनाः प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के अल-अंबार प्रांत के आप्रेशनल कमान ने एक बयान में कहा है कि रेमादी के उत्तर में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई हमले में 52 आतंकवादी मारे गए हैं। इस बयान में कहा गया है कि मरने वाले आतंकवादियों में कुछ प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं जिनका संबंध कुछ अन्य देशों से है। बयान के अनुसार हवाई हमले के समय मारे गए प्रमुख आतंकवादी एक बैठक में शरीक थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक़ के रक्षा मंत्री खालिद अल-अबीदी ने भी इस राज्य का दौरा किया है और सुरक्षा कमांडरों को निर्देश दिया है कि वह आईएस के कब्जे से राज्य की स्वतंत्रता की योजना पर काम शुरू कर दें ताकि इस क्षेत्र में शांति स्थापित होने के बाद लोग अपने घरों को वापस जा सकें। बयान के अनुसार शहर की आज़ादी के लिए की जाने वाली कार्रवाई में इस लिये थोड़ा समय लग रहा है ताकि जानी व माली नुकसान कम से कम हो और रास्ते में स्थापित बमों को निष्क्रिय किया जा सके। दूसरी ओर कुछ अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि इराक़ी सेना, स्वयंसेवी बल शहर के करीब पहुंच गए हैं।
17 मार्च 2015 - 17:01
समाचार कोड: 677468
इराक़ के अल-अंबार प्रांत के आप्रेशनल कमान ने एक बयान में कहा है कि रेमादी के उत्तर में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई हमले में 52 आतंकवादी मारे गए हैं।